5 साल कुछ नहीं किया अब क्रेडिटजीवी बने फिर रहे हैं सरयू राय – डॉ. अजय

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
5 साल कुछ नहीं किया अब क्रेडिटजीवी बने फिर रहे हैं सरयू राय - डॉ. अजय

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भुईयाडीह मामले में 5 साल कुछ ना कर पाने वाले सरयू राय अब चुनाव के पहले क्रेडिटजीवी बने फिर रहे हैं.

यह भी पढ़े : भारतीय रिज़र्व बैंक ने राज्य के 90 विद्यालयों में वित्तीय शिक्षण व समावेशन संबंधित जागरूकता कार्यक्रम करने का किया निश्चय

Sunrise Enclave

उन्होंने कहा कि भुईयाडीह के लोग 25 साल से नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर थे. लोगों में परिवर्तन के नाम पर सरयू राय का समर्थन किया. लेकिन पिछले 5 वर्षों में वर्तमान विधायक सरयू राय द्वारा भुईंयाडीह के कल्याणनगर,राधिकानगर, भुईंयाडीह बस्ती में नागरिक सुविधा से संबंधित कोई काम नहीं किया गया. यह मैं नहीं बल्कि मीडिया की रिपोर्टस् में छप रहीं खबरों में इस बात का खुलासा हुआ की लोग इन बस्तियों में नरकीय जिंदगी जीने को मजबूर है.

अगर विधायक द्वारा कुछ किया गया होता तो यह स्थिति नहीं होती. बस्ती के इन घरों में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. इससे बड़ी शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है. अब जबकि मेरे (डॉ अजय) द्वारा क्षेत्र में जा कर निवासियों के मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जा रहा है. तो विधायक की आंखें खुली और अब बस्ती में जा कर क्रेडिट ले रहे हैं. डॉ. अजय ने कहा कि शनिवार को इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेंगे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट