Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सरयू राय ने विभिन्न घाटों पर प्रसाद-नाश्ता वितरण में हाथ बंटाया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सरयू राय ने विभिन्न घाटों पर प्रसाद-नाश्ता वितरण में हाथ बंटाया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : लोकआस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने सुबह अनेक घाटों का भ्रमण किया. वह अनेक शिविरो में गये और प्रसाद, जलपान आदि वितरण में हाथ बंटाया.

यह भी पढ़े : सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

राय सबसे पहले दोमुहानी घाट पहुंचे. वहां उनका स्वागत मुकुल मिश्रा ने किया. मुकुल मिश्रा के शिविर में राय ने अर्घ्य के लिए दूध और आम का दातुन वितरित किया. उन्होंने छठ का अर्घ्य देकर लौट रहे लोगों के बीच बिस्कुट वितरण भी किया. राय दोमुंहानी के कई शिविरों में गये. प्रायः हर शिविर में आयोजकों ने उनका तहेदिल से स्वागत किया. सरयू राय दोमुंहानी के बाद सीधे मानगो पुल के बगल में बने छठ घाटों पर पहुंचे. वहां भी वह कई शिविरों में गये. शांति नगर कालोनी में आयोजित छठ पूजा में भी शामिल हुए. कृष्णा नगर भी गये.

रानीकुदर में भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री और युवा नेता सन्नी सिंह ने कैंप लगाया था. राय ने वहां भी नाश्ता वितरण में हाथ बंटाया. राय ने मानगो के शांतिनगर सामुदायिक भवन के पास लगे शिविर में प्रसाद वितरण में भी हाथ बंटाया. बिष्टुपुर स्थित होटल अल-कोर के समीप भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद द्वारा लगाए गए शिविर में भी राय गये. प्रसाद ने शिविर में नाश्ता वितरण की व्यवस्था की थी. जो भी छठ घाट से आ रहे थे, सभी को नाश्ता दिया जा रहा था. राय ने भी नाश्ता वितरण में हाथ बंटाया.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator