सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्षों ने मंगलवार को अपने विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर आवास/कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्षों ने श्री राय से आशीर्वाद लिया और उनका स्वागत पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली दौरे में कांग्रेस सचिव कमलेश पाण्डेय ने शीर्ष नेताओं से की मुलाकात, संगठन पर हुई चर्चा
सरयू राय ने सभी मंडल अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे समाज के हित में कार्य करेंगे। इस मुलाकात में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र राय समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।










