---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जन शिकायत पर एक्शन में सरयू राय, सोनारी में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

By Riya Kumari

Published :

Follow
जन शिकायत पर एक्शन में सरयू राय, सोनारी में सड़क और नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को जन शिकायतों के आधार पर सोनारी क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क और नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढे : ऑटो किराया 5 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव, प्रशासन की मुहर का इंतजार

सबसे पहले विधायक सरयू राय ने सोनारी के कुम्हारपाड़ा में नगर विकास विभाग द्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में कई खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

इसके बाद उन्होंने पुराना सोनारी क्षेत्र में विधायक निधि से बन रही सड़क का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने को कहा।

निरीक्षण के क्रम में सरयू राय आदर्श नगर फोर्थ फेज के सामने पहुंचे, जहां नगर विकास विभाग द्वारा नाली निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया है। मौके की स्थिति देखकर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि जहां निर्माण कार्य रुका हुआ है, वहां शीघ्र काम शुरू किया जाए और जहां गुणवत्ता संबंधी शिकायतें मिली हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनियमितता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरयू राय ने कहा कि जनता से मिलने वाली शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहेंगे, ताकि विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक सही तरीके से पहुंच सके और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो।

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोकस

विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत की समीक्षा करेंगे और आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को जवाबदेह बनाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट