सोशल संवाद/डेस्क: विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में BJP और NDA की जीत के बाद दिल्ली नगर निगम में जश्न का माहौल देखने को मिला। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने एमसीडी कर्मचारियों के साथ इस जीत की खुशी साझा करते हुए मिठाई वितरित की और सभी को बधाई दी।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट 2026: क्या ममता बनर्जी हार रहीं हैं? BJP बना रही सरकार?
इस अवसर पर सत्या शर्मा ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और विकास केंद्रित नीतियों पर लगी मुहर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जिसका नतीजा इन राज्यों में मिली सफलता के रूप में सामने आया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर शासन व्यवस्था के पक्ष में है। इससे साफ है कि देश की जनता अब परिणाम आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रही है और विकास को ही सबसे बड़ा मुद्दा मान रही है।
सत्या शर्मा ने एमसीडी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इसी भावना के साथ निगम भी दिल्ली में बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाते हुए शहर के विकास में योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मिलकर इस जीत का जश्न मनाया। सत्या शर्मा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी भाजपा-एनडीए सरकार जनहित और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।









