सोशल संवाद/डेस्क: रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 0.25% की हालिया कटौती का असर दिखने लगा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की है। SBI ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ‘अमृत वृष्टि’ की ब्याज दरों में 0.15% की कटौती की है।

यह भी पढ़ें: Dhanbad में जहरीली गैस का बढ़ता जा रहा खतरा, BCCL और DGMS पर बरसे सरयू राय
अब SBI ‘अमृत वृष्टि’ के तहत 444 दिनों के लिए FD कराने पर 6.45% सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन को सालाना 6.95% के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इसके अलावा बैंक ने 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की FD में 0.05% की कटौती की है। अब इस पर 6.45% की बजाय 6.40% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 15 दिसंबर से लागू होंगी।
SBI ‘वीकेयर’ स्कीम में भी निवेश का मौका
SBI ने एक अन्य स्पेशल टर्म डिपॉजिट (FD) स्कीम ‘वीकेयर’ ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। SBI की इस स्कीम में सीनियर सिटिजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटिजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है।
ऐसे मे ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 1% ज्यादा ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से 5 साल या इससे ज्यादा समय के लिए FD कराने पर सीनियर सिटिजन को 7.05% ब्याज मिल रहा है।
RBI रेपो रेट कम करता है, तो क्या होता है?
बैंकों को RBI से सस्ते में पैसा मिलने लगता है। पहले 5.5% देना पड़ता था, अब 5.25% देना पड़ रहा है।
अब बैंक के पास पैसा सस्ते में आ रहा है। ऐसे में वे जनता से FD पर ज्यादा ब्याज देकर पैसा लेना कम करना चाहते हैं।










