सोशल संवाद/डेस्क: नए वर्ष के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने झारखंड के संविदाकर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है। बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज योजना के तहत खाताधारकों को मजबूत सामाजिक सुरक्षा देने की पहल की है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: दीपूचंद्र दास हत्याकांड पर बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस योजना के तहत एसबीआई सैलरी स्लैब के अनुसार अधिकतम 1.10 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराएगा। इसमें 1 करोड़ रुपये का मुख्य पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस और डेबिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाला अतिरिक्त 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा शामिल है।
योजना की खास बात यह है कि इसके लिए खाताधारकों को किसी भी प्रकार का प्रीमियम या शुल्क नहीं देना होगा। साथ ही, इस सुविधा से राज्य सरकार पर भी कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। यह बीमा लाभ विशेष रूप से संविदाकर्मियों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है और इसका लाभ वही कर्मचारी उठा सकेंगे, जिनका सैलरी खाता एसबीआई में संचालित है।










