---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

SBI को 7150 अप्रेंटिस चाहिए

By Riya Kumari

Published :

Follow
SBI को 7150 अप्रेंटिस चाहिए

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय स्टेट बैंक ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : डीआरडीओ में बनें साइंटिस्ट, भरे जायेंगे 33 पद

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो।

स्टाइपेंड : 15,000 रुपये।

आयु सीमा

  • न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार को मानकर की जाएगी।
  • अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन लिखित और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • स्थानीय भाषा परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। अंतिम सूची लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार होगी।
  • जो अभ्यर्थी दसवीं/बारहवीं में स्थानीय भाषा अध्ययन का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करेंगे, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के लिए 300 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए
  • (apprenticeshipindia.gov.in)
  • पोर्टल पर जाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version