Advertisement 2

मंईयां-पेंशन योजना के लाभुकों को अप्रैल में नहीं मिलेंगे पैसे

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Scheme beneficiaries will not get money in April मंईयां
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: राज्य में मंईयां सम्मान योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं के करीब 87 लाख लाभुकों को अप्रैल की राशि के लिए अब अगले महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। स्वीकृत्यादेश जारी नहीं होने के कारण भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग से स्वीकृत्यादेश मिलने के बाद ही ट्रेजरी से राशि निकासी संभव होगी। तब तक लाभुकों के खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: चांडिल में रोजगार मेले का सफल आयोजन ,  669 पदों के लिए साक्षात्कार, 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

उधर, ट्रेजरी घोटाले की जांच के कारण भी प्रक्रिया में और देरी की आशंका जताई जा रही है। राज्य में संचालित छह पेंशन योजनाओं के करीब 36 लाख लाभुकों और मंईयां योजना के करीब 51 लाख लाभुकों को मार्च तक की राशि मिल चुकी है। पेंशन योजनाओं में हर माह 1,000 व मंईयां योजना में 2,500 रुपए दिए जाते हैं। मंईयां योजना की राशि हर महीने की 15 तारीख के आसपास खातों में भेजी जाती है। संभावना है कि अप्रैल और मई की राशि एक साथ ट्रांसफर की जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version