सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 5 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगी। लगभग एक लाख आवेदनों के मुकाबले 8500 सीटें उपलब्ध हैं। शिक्षा विभाग की सख्त निगरानी में यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी, जिसके परिणाम 17 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। अभिभावकों में उत्सुकता के साथ फीस वृद्धि की भी चर्चा है।

यह भी पढ़ें: 2026 में सुप्रीम कोर्ट में 5 जज होंगे सेवानिवृत्त, कॉलेजियम की नियुक्तियों पर नजर
इन तिथियों में होगी स्कूलवार लॉटरी
- 5 जनवरी: केएसएमएस गोलमुरी, एडीएलएस सनशाइन स्कूल कदमा
- 7 जनवरी: टैगोर एकेडमी साकची, केपीएस कदमा
- 9 जनवरी: चिन्मय विद्यालय साउथ पार्क, एआईडब्ल्यूसी बारीडीह, वैली व्यू स्कूल टीआरएफ नगर टेल्को, एमएनपीएस बिष्टुपुर, लोयोला स्कूल टेल्को, चर्च स्कूल बेल्डीह, शिक्षा निकेतन टेल्को
- 10 जनवरी: नर्भेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर, डीएवी बिष्टुपुर, जुस्को स्कूल साउथ पार्क, जुस्को स्कूल कदमा
- 11 जनवरी: केपीएस कदमा
- 12 जनवरी: दयानंद पब्लिक स्कूल साकची, चिन्मय टेल्को, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, जेएच तारापोर धतकीडीह, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस सिदगोड़ा, तारापोर स्कूल एग्रिको, राजेंद्र विद्यालय साकची, केपीएस बर्मामाइंस, गुलमोहर स्कूल टेल्को
- 13 जनवरी: जमशेदपुर पब्लिक स्कूल न्यू बारीडीह, सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल बिष्टुपुर, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल बीएच एरिया कदमा, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर
- 15 जनवरी: हिल टॉप स्कूल टेल्को, लोयोला स्कूल बिष्टुपुर, एलएफएस टेल्को










