---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, इलाके में शोक की लहर

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कासिदा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान अराध्या गोराई के रूप में हुई है, जो स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा थी। यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढे : झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले तीन दिनों में गिरेगा पारा, सुबह कुहासा और रात में सर्द हवाओं का असर

कैसे हुआ हादसा

परिजनों के मुताबिक, अराध्या रोज की तरह स्कूल से ऑटो के जरिए घर लौटी थी। घर के पास ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के तुरंत बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

परिवार और पुलिस की प्रतिक्रिया

अराध्या अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार ने पुलिस से आरोपी बाइक चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घाटशिला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---