Dr Abhishek Child Care

Elvish Yadav को मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर तैनात पुलिस बल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Elvish Yadav को मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर तैनात पुलिस बल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Elvish Yadav को कथित जान से मारने और रंगदारी की धमकी मिलने के बाद उनके गुरुग्राम स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उनके घर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और इलाके में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढे : Madhuri Dixit Birthday Special: कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं माधुरी, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’

Elvish Yadav 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, Elvish Yadav को 5 मई को एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने 10 करोड़ रुपये की मांग की। मैसेज में तय समय के भीतर रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

धमकी मिलने के बाद एल्विश यादव के सेक्टर-56 स्थित घर के बाहर पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य गेट और आसपास हथियारों से लैस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा इलाके में बैरिकेडिंग और लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

गुरुग्राम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, धमकी देने वाले नंबर और मैसेज की जांच की जा रही है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में पुलिस ने 10 करोड़ की रंगदारी से जुड़े दावों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

एल्विश यादव से जुड़ी यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एल्विश यादव पहले भी कई विवादों और सुरक्षा संबंधी घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator