February 16, 2025 10:34 am

शाहरुख को मंदिर में देखकर उठी बैन की मांग, यूजर्स ने कहा- ये कैसा ढोंग

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों मंदिर जाकर अपनी फिल्म जवान के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं। जवान 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है और शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख को वैष्णो देवी के मंदिर में माता रानी के दर्शन करते हुए देखा गया था, अब एक्टर को अपनी बेटी सुहाना और फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में देखा गया। हालांकि शाहरुख को मंदिर में देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। तो चलिए जानते है कि पूरा मामला क्या है।

शाहरुख खान को आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में देखा गया, जहां वो सफेद पोशाक में पहुंचे। इस मौके पर अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ बेटी सुहाना और नयनतारा भी दिखीं। सभी ने सफेद आउटफिट पहने हैं। वीडियो में शाहरुख दर्शन करने के बाद बाहर निकल रहे हैं और उनके चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल है। एक्टर के चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास दिख रहा है। हालांकि यूजर्स को ये सब पाखंड लग रहा है। उनका कहना है कि सिर्फ फिल्म आने पर ही मंदिर-मंदिर का दौरा क्यों किया जाता है, उससे पहले क्यों नहीं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण