सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट- सिद्धार्थ) : यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है| इस दिशा में आज विकास मंत्री गोपाल राय ने यमुना से सटे मोनेस्ट्री मार्किट, आईएसबीटी का संबंधित अधिकारियों के साथ जायज़ा लिया | एसडीएम , पीडब्लूडी और आईएन्डएफसी के अधिकारियों को यमुना के बढ़ते जलस्तर पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किये गए है | साथ ही राहत शिविरों में ठहरे शरणार्थियों के लिए रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किये गए है| प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बने शिविरों में स्थानांतरित किया जा रहा है।
मौके का जायज़ा लेने के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया की उत्तरी भारत में हो रही भारी बरसात के कारण यमुना में तेजी से पानी बढ़ता जा रहा है| साथ ही हथिनिकुंड बैराज से भी लगातार लाखो क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है| ऐसे में दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चूका है| और आपदा की इस परिस्थिति में केजरीवाल सरकार ने हर तरह के खतरे से निपटने के लिए कमर कस ली है |
उन्होंने बताया की आपदा प्रभावित लोगो के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा करीबन 2700 टेंटो का प्रबंध किया गया है ,अधिकारियो को राहत शिविरों में रहने,खाने-पीने,शौचालय, मेडिकल सहित सभी जरूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए है | यह टेंट उत्तरी जिले के पल्ला से लेकर दक्षिणी जिले तक दिल्ली के हर जिले में मौजूद है |
विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली में यमुना का बढ़ता जलस्तर का कारण हरियाणा से छोड़ा जा रहा पानी है| यमुना के बढ़ते जलस्तर को रोकने के लिए आज केंद्र सरकार से भी चिट्ठी लिखकर बात की गई है ताकि आपदा की इस घडी में हम सभी मिलकर दिल्लीवासियों की मदद कर सके |