सोशल संवाद/डेस्क : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म से ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ संस्थान के पते पर डाक से भेजना होगा। सभी तरह से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तिथि 08 जून 2026 है।
यह भी पढे : ट्रेड अप्रेंटिस समेत 180 पदों पर मौके
योग्यता
एमबीबीएस की डिग्री हो। संबंधित विशेषज्ञता में एमडी/एमएस या डीएनबी हो। या तीन वर्ष का अनुभव हो। वेतन: 1,01,500-1,67,400 रुपये।
आयुसीमा
अधिकतम 50 वर्ष से कम हो। गणना 08 जून 2026 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क 2000 रुपये। एससी / एसटी वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये देय है।
आवेदन प्रक्रिया
- एम्स गोरखपुर की वेबसाइट (aiimsgorakhpur.edu.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘Recruitment’ के अंदर ‘Current’ फिर ‘Notice’ पर क्लिक करें।
- भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के आगे Advertisement पर क्लिक करें।
- नए पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। अब इसे पढ़कर योग्यता जांच लें।
- अब गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक कर अवेदन कर ले। आवेदन पत्र को। संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ डाक से भेज दें।
- यहां भेजें आवेदन : भर्ती प्रकोष्ठ, एम्स गोरखपुर, प्रशासनिक खंड, कुनराघाट, गोरखपुर – 273008










