भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जनसंघ के दौर से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे माहौल में शोक और भावुकता का दृश्य देखने को मिला।

यह भी पढे : Jamshedpur सरकारी स्कूलों में कम उपस्थिति पर DC नाराज, गोलमुरी-जुगसलाई में सिर्फ 65.18% हाजिरी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

भाजपा कार्यालय में पार्थिव शरीर पर ओढ़ाया गया पार्टी का ध्वज

अंतिम संस्कार से पहले चंद्रशेखर मिश्रा का पार्थिव शरीर साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया गया। यहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी बबन गुप्ता और महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘चंद्रशेखर बाबा अमर रहें’ के नारे लगाकर अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।

रघुवर दास ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंद्रशेखर मिश्रा के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा समेत कई वरिष्ठ नेता अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

आवास पर भी उमड़ी समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़

भालूबासा के इंद्रानगर स्थित चंद्रशेखर मिश्रा के आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। उनके निधन से क्षेत्र के लोग और पार्टी कार्यकर्ता शोकाकुल दिखे।

भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ परिसर में शीतला मंदिर समिति के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन किया।

हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम प्रणाम

जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, मीरा मुंडा, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, दुलाल भुइयां, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, टुनटुन सिंह, रीता मिश्रा, गुरदेव सिंह राजा, अप्पा राव, रमेश हांसदा, अनिल मोदी, मुकेश राय, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, पप्पू सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, शैलेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, शशांक शेखर और सतवीर सिंह सोमू सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंद्रशेखर मिश्रा के निधन से जमशेदपुर भाजपा में शोक की लहर है। जनसंघ के समय से संगठन के लिए उनके योगदान को याद करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट