Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Jharkhand के इन जिलों में चलेगी भीषण शीतलहर; तेजी से गिरेगा तापमान

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Severe cold wave will hit these districts of Jharkhand
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: राजधानी समेत Jharkhand के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहा। राज्य में 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना व्यक्त की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड स्थापना दिवस पर बड़ा तोहफा, 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का होगा शिलान्यास

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

राज्य में गुमला का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री रहा। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब आ चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। वहीं, खूंटी का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवा के कारण अधिकतम तापमान में कमी आ रही है।

Jharkhand के इन जिलों में चलेगी शीतलहर

अगले तीन दिनों के दौरान पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है। राज्य के अंदर केवल चाईबासा को छोड़कर अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है। इससे धूप होने के बावजूद घर के अंदर सर्दी लग रही है। राज्य में रांची समेत छह जिलों का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के करीब है। इसमें रांची, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला और बोकारो शामिल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator