Dr Abhishek Child Care

शहनाज गिल चलाती हैं फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, रंगे हाथों पकड़ी गईं

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एक्ट्रेस शहनाज गिल बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शहनाज गिल इन दिनों फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का प्रमोशन कर रही हैं। सलमान खान के साथ इस फिल्म से शहनाज का डेब्यू है। इस बीच शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद से कहा जा रहा है कि शहनाज भी फेक इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल करती हैं। शहनाज के इस वीडियो पर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को इंस्टैंट बॉलीवुड ने शेयर किया है, जिस में शहनाज गिल कार के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल उनका फोन इस्तेमाल करती दिख रही हैं और उस बीच दिखता है कि शहनाज गिल एक से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल कर रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शहनाज, सलमान के साथ उनकी सेल्फी अपलोड कर रही होती हैं और इस बीच वो एक से अधिक इंस्टा अकाउंट इस्तेमाल करती दिखती हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स को शहनाज गिल का ये वीडियो पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं।कई यूजर्स ने इस पर फनी कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘शहनाज भी फेक अकाउंट इस्तेमाल करती है, सेलेब्स को भी आम लोगों की तरह आईडीस इस्तेमाल करने में मजा आता है।’ एक ने लिखा, ‘ये तो किसी की प्राइवेसी में दखल करना है, ये गलत बात है।’ एक और ने लिखा- ‘कुछ को शहनाज अनऑफिशियल से लाइक कमेंट करती होगी और मजे लेती होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator