Dr Abhishek Child Care

शाहरुख खान बेटी सुहाना के ब्रांड एंबेसडर बनने पर खुशी से झूमे, बोले-मेरी परवरिश का…’

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया और अब इसके बाद वो एटली की फिल्म ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट है और साथ ही साथ अधिक से अधिक जानना चाह रहे हैं। इस बीच फिल्म डंकी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसका ‘जवान’ से कनेक्शन है।

यह भी देखे : OTT रिलीज के लिए तैयार वरुण धवन की ‘भेड़िया’ और ऋतिक-सैफ स्टारर ‘विक्रम वेधा’, जानें कब और कहां देखें

एक रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म डंकी में शाहरुख खान एक बार फिर से वर्दी पहने नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान, एक जवान के किरदार में दिखेंगे। बता दें कि इसकी हिंट, फिल्म डंकी के टीजर वीडियो में भी थी, लेकिन किसी ने भी इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया। हालांकि अब फैन्स इस बात से काफी एक्साइटिड हो गए हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस बारे में बात की और कहा, ‘शाहरुख खान एक बार फिर से वर्दी पहनने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। वैसे अगर आपने अनाउंसमेंट वीडियो में ध्यान दिया हो तो वीडियो में वो फटीग पैंट्स के साथ ही साथ ग्रीन टी शर्ट में दिख रहे हैं। वहीं वीडियो में शाहरुख खान का बैग भी आर्मी ड्रेस पैटर्न का दिख रहा है। आर्मी से जुड़े लोग ऐसे कपड़े अक्सर ट्रेवल या रेस्ट के दौरान पहनते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator