कोलकाता में एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मिले शाहरुख खान: यूजर्स बोले- आप दिलों के राजा हैं

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : शाहरुख खान 6 अप्रैल को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच IPL देखने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचे। मैच जीतने के बाद किंग खान ने मुंबई जाने से पहले मीर फाउंडेशन के एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मुलाकात की, साथ ही उनके साथ फोटोज क्लिक करवाई। सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं।

शाहरुख अपने दिवंगत पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम से यह फाउंडेशन चलाते हैं, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए सालों से काम करता आया है। ऐसे में शाहरुख वहां मौजूद सर्वाइवर्स से मुलाकात करने गए थे। शनिवार को एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शाहरुख की कई फोटोज शेयर कीं, जिनमें वो एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ पोज देते नजर आए। फैन ने कैप्शन में लिखा- ‘जो दिल जीतते हैं वो कभी हारते नहीं हैं। दिलों के राजा उन एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ, जो जीवन के खेल में विजेता बनकर उभरे।

Sunrise Enclave
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---