Dr Abhishek Child Care

कियारा आडवाणी संग नज़र आयेंगे शाहरुख खान; जल्द करेंगे फिल्म के नाम का ऐलान

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पठान के बाद से ही फैन्स को उनकी बाकी दो फिल्मों का इंतजार है। वहीं फैन्स शाहरुख खान की नई फिल्मों का ऐलान भी चाह रहे हैं। इस बीच फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है और जल्दी ही किंग खान, कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख-कियारा, संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं।

शाहरुख खान जल्दी ही कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 2025 में रिलीज होगी। हालांकि इसके बारे में पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना काफी मुश्किल है, क्योंकि सेलेब्स, निर्देशक या फिर प्रोडक्शन टीम से कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

कियारा आडवाण की आखिरी रिलीज फिल्म गोविंदा नाम मेरा थी, जिस में वो विकी कौशल संग नजर आई थीं। वहीं बात कियारा आडवाणी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कार्तिक आर्यन से लेकर राम चरण तक के साथ नजर आएंगी।
कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में सत्यप्रेम की कथा और एसवीसी 50 में जलवा बिखेरती नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक सत्यप्रेम की कथा, 29 जून को रिलीज होगी। इन दोनों ही फिल्मों के लिए फैन्स एक्साइटिड हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version