सोशल संवाद/डेस्क: इंटरनेशनल पॉप स्टार Shakira के भारत में होने वाले बहुप्रतीक्षित कॉन्सर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल में प्रस्तावित यह इवेंट फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिससे उनके भारतीय फैंस निराश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: The 50 Winner: Shiv Thakare बने विजेता, ट्रॉफी जीतकर फैन के लिए जीते ₹50 लाख
आयोजकों ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षा और लॉजिस्टिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कॉन्सर्ट को टालना पड़ा है।
Shakira का लाइव शो 10 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और 15 अप्रैल को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाला था। लंबे समय बाद भारत में उनके परफॉर्म करने की खबर से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह था, लेकिन अब यह खबर उनके लिए मायूसी लेकर आई है।
आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई तारीखों पर काम किया जा रहा है और जैसे ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा, उसकी जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही, जिन लोगों ने टिकट बुक किए थे, उनके लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू की जा रही है और एक आधिकारिक मेल आईडी भी जारी की गई है, जहां फैंस अपने सवाल भेज सकते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और अस्थिर हालात ने वैश्विक स्तर पर कई आयोजनों को प्रभावित किया है। ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।









