---Advertisement---

Jharkhand में कंपकंपी शुरू, 8 डिग्री तक गिरा पारा

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Shivering begins in Jharkhand

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: Jharkhand में नवंबर में ही सर्दियों ने दस्तक दे दी है। कई इलाके कनकनी से सिहर उठे हैं और लोग अलाव तापने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में ठंड का सबसे ज्यादा कहर गुमला में देखने को मिला, जहां पारा लुढ़ककर सिर्फ़ 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

 यह भी पढ़ें: उरांव धर्म एवं प्रथाएं पुस्तक का भव्य लोकार्पण

कहां सबसे ज्यादा ठंड?

सर्दी का सबसे तीखा वार गुमला जिले पर हुआ है। मंगलवार को गुमला राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य भर में औसत न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास मंडरा रहा है, जो बताता है कि ठंड ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

कहां-कितना गिरा पारा?

  • गुमला – 8.8°C (राज्य का सबसे ठंडा जिला बना)
  • हजारीबाग – 9.9°C (बस थोड़ा सा पीछे)
  • खूंटी – 10.1°C
  • लोहरदगा – 10.3°C
  • लातेहार – 10.6°C
  • रांची (राजधानी) – 11.1°C

क्यों हो रहा है तापमान में बदलाव?

रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने इस बदलाव के पीछे का कारण बताया। उनके अनुसार, यह तापमान में गिरावट उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हो रही है, जो झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर प्रभावी हैं।

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है, बल्कि आने वाले दिनों में सर्दी और भी सताएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है। यानी, कंपकंपी और बढ़ेगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन तब तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---