सोशल संवाद / जमशेदपुर : भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने गहरा शोक व्यक्त किया है। निधन की खबर मिलने के बाद अमरप्रीत सिंह काले अभय सिंह के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और स्तब्ध करने वाला है। उनका असमय चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिवार के दुःख को शब्दों में व्यक्त करना बेहद मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। काले ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।











