निर्भय सिंह के निधन से स्तब्ध हूं : अमरप्रीत सिंह काले, अभय सिंह के आवास पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

By Riya Kumari

Published :

Follow
निर्भय सिंह के निधन से स्तब्ध हूं : अमरप्रीत सिंह काले, अभय सिंह के आवास पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने गहरा शोक व्यक्त किया है। निधन की खबर मिलने के बाद अमरप्रीत सिंह काले अभय सिंह के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

यह भी पढे : झारखंड के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन, जमशेदपुर के राम जानम नगर केंद्र को मिले 85.07% अंक

इस दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और स्तब्ध करने वाला है। उनका असमय चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में परिवार के दुःख को शब्दों में व्यक्त करना बेहद मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। काले ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version