---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित पंजाबी गायक और अभिनेता Guru Randhawa के फिटनेस सेंटर के बाहर गुरुवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढे : (Alpha) ‘अल्फा’ का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं Alia Bhatt, Bobby Deol बने खतरनाक विलेन

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें कथित तौर पर Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े एक गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में गुरु रंधावा के कुछ संबंधों का हवाला देते हुए हमले का कारण बताया गया है, हालांकि पुलिस अभी इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और जिम के शीशों की ओर फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कई टीमों को आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल के महीनों में मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों को लेकर बिश्नोई गैंग के नाम सामने आते रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की जांच जारी है और आधिकारिक रूप से किसी आरोपी की पहचान की पुष्टि नहीं की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---