श्रावणी मेला 2026: देवघर सेवा शिविर के लिए खाद्य सामग्री और सेवादारों का जत्था रवाना, प्रतिदिन 10 हजार कांवरियों की होगी सेवा

By Riya Kumari

Published :

Follow
श्रावणी मेला 2026: देवघर सेवा शिविर के लिए खाद्य सामग्री और सेवादारों का जत्था रवाना, प्रतिदिन 10 हजार कांवरियों की होगी सेवा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर बोल बम सेवा ट्रस्ट द्वारा देवघर में आयोजित किए जाने वाले विशाल निःशुल्क सेवा शिविर के लिए खाद्य सामग्री और सेवादारों का जत्था गुरुवार शाम महादेव शिव शंकर धाम मंदिर, शांति वैली से विधिवत सेवा संकल्प के साथ रवाना किया गया। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर सेवा दल को देवघर के लिए विदा किया और सफल सेवा अभियान की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढे : मैग्मा जनरल इंश्योरेंस कंपनी को पतंजलि ग्रुप खरीदेगा:IRDAI से मिली मंजूरी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, झामुमो के प्रवक्ता कुणाल सारंगी, चंद्र गुप्त सिंह तथा TRF के एडमिन हेड कौशिक दत्ता उपस्थित रहे। इस दौरान ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी, सेवादार और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर सेवा अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंकज सिंह, राकेश सिंह, अनीश कुमार, इंद्रजीत सिंह, अनुप नंदी, कपिल देव मिश्रा, बाबन पांडेय, राहुल तिवारी, उमा शंकर, बिनय शंकर, मंटू, निशांत, मंटू तिवारी, बसंत सहित कई सेवादार और श्रद्धालु मौजूद रहे।

पांच वर्षों से लगातार लग रहा है निःशुल्क सेवा शिविर

बोल बम सेवा ट्रस्ट पिछले पांच वर्षों से श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज-देवघर कच्ची कांवरिया पथ पर धोबई चक, तारापुर (बिहार) में विशाल निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इस शिविर में प्रतिदिन करीब 10,000 कांवरियों के लिए महाभंडारा (अन्नपूर्णा सेवा) की व्यवस्था की जाती है।

श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये निःशुल्क सुविधाएं

सेवा शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • प्रतिदिन महाभंडारा (अन्नपूर्णा सेवा)
  • फलाहार की व्यवस्था
  • निःशुल्क चिकित्सा सेवा
  • विश्राम स्थल
  • स्वच्छ शौचालय
  • डाक बम सेवा
  • चाय एवं शरबत
  • शीतल पेयजल
  • अन्य आवश्यक जनसेवा सुविधाएं

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ है ट्रस्ट का उद्देश्य

बोल बम सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकलने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की निःस्वार्थ सेवा करना है। ट्रस्ट ने बताया कि इस वर्ष भी सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की भावना के साथ शिविर का संचालन किया जाएगा, ताकि कांवरियों को यात्रा के दौरान हर संभव सहायता मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version