Advertisement 1
Advertisement 2

श्रावणी मेला में भक्तों को मिलेगी पूरी सुविधा, 176 स्टैंड पोस्ट की होगी व्यवस्था

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/ डेस्क: भगवान शिव का पवित्र माह सावन इस साल 11 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस दौरान देवघर में भव्य श्रावणी मेला का आयोजन होता है, जिसे लेकर शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम भी श्रावणी मेला की तैयारी में जुट गया है। जानकारी के अनुसार, देवघर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रावणी मेला को लेकर गंभीरता दिखाने का निर्देश दिया।

उन्होंने निर्देश दिया है कि बाबा धाम आने वाले भक्तों को चौबीस घंटे पानी, बिजली और सफाई की सुविधा मिल सके। मालूम हो कि नगर आयुक्त हर दिन खुद तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही किसी भी तरह की लापरवाही पर जिम्मेदार पदाधिकारी को सुधार करने का निर्देश दे रहे हैं।

बता दें कि नगर निगम ने इस बार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 750 सफाई मित्रों द्वारा मेले में काम करने की योजना बनायी है। इस दौरान निगम के नियमित मैन पावर के अलावा इनकी तैनाती की जायेगी। फिलहाल, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया जा रही है।

वहीं, इस बार श्रावणी मेला में भक्तों की जल सेवा में कोई कमी नहीं हो, इसके लिए रूटलाइन में 176 स्टैंड पोस्ट की व्यवस्था की जा रही है. कांवरिया पथ पर 50 प्याऊ और 76 टैंकर गर्मी से दे राहत देने के लिए लगाये जायेंगे। जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 चलंत शौचालयों की भी अलग से व्यवस्था की जा रही है। ताकि भक्तों को शौचालय की कमी नहीं हो। इन सभी जगहों पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator