BCCI  सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान की फिर से हुई वापसी, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 34 खिलाड़ियों को मिली जगह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
BCCI  सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान की फिर से हुई वापसी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 अप्रैल को 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। इसमें दो खिलाड़ियों की वापसी फिर से हुई है। वो दो खिलाड़ी में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम फिर से कॉन्ट्रैक्ट में जुड़ गया है। श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी में शामिल किया गया है तो वहीं ईशान किशन का नाम ग्रेड सी में शामिल है। इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 34 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम फिर से कॉन्ट्रैक्ट में जुड़ गया है। श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी में शामिल किया गया है तो वहीं ईशान किशन का नाम ग्रेड सी में शामिल है।

यह भी पढ़े : वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में डेब्यू कर रचा इतिहास, रोते हुए विडिओ हुआ viral

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन इन दोनों प्लेयर्स को बोर्ड ने पिछले साल केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया था। इसके पीछे ये वजह बताई गई थी कि दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट को ज्यादा महत्व नहीं दिया था। कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन दोनों ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की। अय्यर ने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिस वजह से उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला। उस टूर्नामेंट में उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की थी।

श्रेयस अय्यर ने चैंपियंस ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर शानदार प्रदर्शन किया था। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था, क्योंकि दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया। श्रेयस के साथ ही ईशान को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

आपको बता दें कि बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं। ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5 करोड़, B में 3 करोड़ और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। A+ कैटेगरी में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह बरकरार हैं।अय्यर इस वक्त आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल के जारी सीजन में भी अय्यर ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---