WTC Final से पहले शुभमन गिल की ‘रोमांटिक’ डेट हुई वायरल, अब इस लड़की को कर रहे है डेट

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल की फॉर्म तो चर्चा में है ही, साथ ही साथ उनकी ऑफ फील्ड स्टोरी भी लोगों की जुबान पर है। इसके पीछे का कारण है उनकी लव लाइफ, क्योंकि कभी उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता है तो कभी उनको सारा अली खान के साथ डेट करते हुए देखा जाता है। इस बीच अब उनकी एक और रोमांटिक डेट सामने आई है।

दरअसल, इस बल्लेबाज ने ‘स्पाइडरमैन: एक्रॉस स्पाइडर-वर्स’ के भारतीय संस्करण को अपनी आवाज दी है। ‘स्पाइडरमैन’ के प्रमोशन के मौके पर शुभमन गिल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निहारिका एनएम के साथ ‘रोमांटिक’ डेट पर गए। निहारिका ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उसी का वीडियो शेयर किया है और इसका टाइटल ‘अक्वर्ड फर्स्ट डेट फीट शुभमन गिल’ रखा है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि गिल और निहारिका एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन बाद में ये डेट मस्ती-मजाक का रूप ले लेती है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---