साइबर अपराधियो के शिकार हुए बोलानी सेलकर्मी श्याम सुंदर मुंडा; साइबर ठगो ने जाल में फंसाकर हजारो रुपये उड़ाए

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
साइबर अपराधियो के शिकार हुए बोलानी सेलकर्मी श्याम सुंदर मुंडा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / बड़बिल ( रिपोर्ट -संजय सिन्हा ) : बड़बिल -बोलानी सेल खादान में माइनिंग मेट रूप में कार्यरत श्याम सुंदर मुंडा को बीते सोमवार (19/5/2025) को साइबर ठगो ने अपने जाल में फंसाकर हजारो रू.उड़ा लिए । घटना के संबंध में भुक्तभोगी श्याम सुंदर मुंडा ने बताया कि वे बीते सोमवार को सपरिवार बोलानी से अपने पैतृक गांव मयूरभंज जिला क्षेत्र के गोरमेसानी जा रहे थे। रास्ते में उनके पास एक फोन आया। फोन करनेवालो ने आवाज बदल कर गोलमटोल बाते कर विश्वास जमाया और श्याम सुंदर मुंडा के ऐकाउंट में 35 हजार रू.भेजने की बात की ।  

यह भी पढ़े : झारखंड में तीन नए रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया शुभारंभ

Sunrise Enclave

तथा QRCode देते हुऐ नेट प्रोब्लम की बात कहकर अन्य ऐकाउंट में 35हजार रू.डालने की बात कही। प्रारंभ में श्याम सुंदर मुंडा ने मना किया परंतु नेट प्राब्लम एवं आवश्यक कार्य कर रूपये भेजने का आग्रह किया। श्याम सुंदर मुंडा ने 6 बार लगातार QR code के माध्यम से 11 हजार रू. भेजा। 7वी बार रूपये भेजने के बाद जब श्याम सुंदर मुंडा ने अपना ऐकाउंट चेक किया तो रूपये नही थे,ठगो द्वारा भेजे 35हजार रूपये फर्जी थे। बाद में श्याम सुंदर मुंडा को पता चला कि वे ठगी का शिकार हो चुके है। तत्पश्चात मुंडा ने साईबर काईमब्राच में शिकायत दर्ज कराई। पुनः बोलानी आने पर 23 मई को बोलानी एसबीआई ब्रांच मैनेजर तथा बोलानी थाना में एक लिखित पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट