---Advertisement---

संगठन सृजन बैठक में नारी न्याय एवं नारी रक्त हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

By Riya Kumari

Published :

Follow
Signature campaign for women justice and women blood

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन महिला कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में महिला अध्यक्ष नलिनी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे नें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह का स्वागत अंगवस्त्र प्रदान कर किया। जिलाध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को घर के साथ साथ राष्ट्र को नई दिशा देने के लिए प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी को मजबूत करें, भाजपा सरकार के बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ साथ महिलाओं के उपर हो रहे अत्याचार का विरोध करें।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील यूआईएसएल ने जमशेदपुर के स्वच्छ शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने वाले कार्यबल को प्रशंसा समारोह में सम्मानित किया

मुख्य अतिथि प्रदेश महिला अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र में नारी न्याय अभियान एवं यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। आज महिलाओं के साथ मोदी सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार, बलात्कार एवं अधिकारों को कुचला जा रहा है। मोदी सरकार में महिलाए लगातार कमजोर की जा रही है। झारखण्ड प्रदेश में सभी जिला में नारी रक्त हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को जागरूक किया जाए और महिलाओं पर होने वाले अत्याचार का विरोध हो।

जिला महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने कहा कि जमशेदपुर में नारी न्याय यात्रा बड़े रुप में आयोजित हुई, अब प्रखण्ड स्तर एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष को तैयार रहना है। इस अवसर पर ऊषा सिंह, नूरजहां वारसी, गायत्री दास, पुनीता चौधरी, जिला को ऑडिनेटर सीताराम चौधरी, जिला महिला पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version