Dr Abhishek Child Care

20 दिन चढ़ने के बाद चांदी में गिरावट, सोना ₹1.27 लाख के पार

By Muskan Thakur

Published :

Follow
20 दिन चढ़ने के बाद चांदी में गिरावट, सोना ₹1.27 लाख के पार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने में लगातार 15वें दिन तेजी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम आज (16 अक्टूबर) 533 रुपए बढ़कर 1,27,247 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। कल ये 1,26,714 रुपए पर था।वहीं, चांदी की कीमत में लगातार 20 दिन तेजी के बाद आज दूसरे दिन गिरावट है। गुरुवार को चांदी 3,150 रुपए घटकर 1,70,850 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी 1,74,000 रुपए प्रति किलो थी। ऐसे में चांदी दो दिन में 7,250 रुपए सस्ती हुई है। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

ये भी पढ़े : 16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

इस साल सोना ₹51,085 और चांदी ₹84,833 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 51,085 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,27,247 रुपए हो गया है।चांदी का भाव भी इस दौरान 84,833 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,70,850 रुपए प्रति किलो हो गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version