Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

चांदी ₹1,945 बढ़कर ₹1.57 लाख किलो हुई:सोना ₹216 गिरकर ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम में आज यानी 12 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 216 रुपए गिरकर 1,23,913 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,24,129 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

यह भी पढे : Gold-Silver के दाम में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं, चांदी 1,945 रुपए बढ़कर 1,56,705 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,54,760 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator