सिंहभूम चैम्बर के दीवाली टेªड फेयर का पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक, धालभूम अनुमंडलाधिकारी ने किया उद्घाटन

सोशल संवाद/डेस्क : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में  दो दिवसीय ‘‘दीपावली टेªड फेयर’’ का उद्घाटन  पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से., पीयूष कुमार सिन्हा, भा.प्र.से. अनुमंडलाधिकारी, धालभूम एवं चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका संयुक्त रूप से किया। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।  महासचिव ने बताया कि यह दो दिवसीय टेªड फेयर प्रातः 11.00 बजे से शुरू होकर रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, भापुसे ने चैम्बर के आयोजन की प्रशंसा करते हुये कहा कि इस तरह का आयोजन हस्तशिल्प, महिला उद्यमिता एवं उनके आर्थिक स्वावलंबन को मजबूत करने तथा स्थानीय कारीगर एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने का एक अच्छा माध्यम है।  इससे इन्हें एक नया बाजार मिल रहा है और लोगों के बीच उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं के प्रचार का भी एक अच्छा माध्यम है जो भविष्य में उनके व्यवसाय को और विकसित करने में सहायक होगा।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित अतिथियों को स्वागत करते हुये कहा कि सिंहभूम चैम्बर हमेशा से ही स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने की वकालत करता रहा है।  इसी उद्देश्य के तहत चैम्बर के द्वारा दीपावली टेªड फेयर का दो दिवसीय आयोजन चैम्बर भवन में किया गया है।  यह आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आव्हान को भी सार्थक करने की दिशा में चैम्बर द्वारा किया गया एक प्रयास है।  जिसे भविष्य में और भी अच्छे और बड़े रूप में आयोजित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।  अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली टेªड फेयर के आयोजन का एक उद्देश्य चैम्बर सदस्यों के अलावा शहरवासियों को त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ माहौल से अलग खरीदारी करने का एक अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने टेªड फेयर की संयोजक कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमन नागेलिया एवं इसके आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों को बधाई इतने अच्छे आयोजन कि लिये बधाई भी दी।

दीपावली टेªड फेयर के आयोजन के संदर्भ में उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी ने बताया कि दीपावली के अवसर इस तरह का आयोजन चैम्बर के द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।  लेकिन इस बार का यह आयोजन दीपावली टेªड फेयर पिछले आयोजनों के मुकाबले और भी अच्छे तेवर और कलेवर के साथ लगाया गया है।  जिसमें लगभग 30 स्टॉल लगाये गये हैं जिसमें दीपावली के अवसर पर घर के सजावट के साजो सामान,, डेकोरेटिव मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सुन्दर चादर, शॉल, कंबल, होम फर्नीशिंग, हस्त निर्मित पापड़-आचार, साड़ी, सलवार सूट, डिजाईनर बैग-थैला, कुर्ती, मिठाई, नमकीन, ब्रांडेड अगरबत्ती, ज्वेलरी, हल्दीराम भुजिया, ड्राई फु्रट्स, चॉकलेट्स, इलेक्ट्रीक स्कूटर, ब्रांडेड फर्नीचर,  के अलावा दीपावली से संबंधित और भी सामान मेले में उपलब्ध हैंे।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, श्रीमती सुमन नागेलिया, उमेश खीरवाल, मनोज गोयल, दिलीप कांवटिया, कौशिक मोदी, राजेश अग्रवाल, विष्णु गोयल, आनंद चौधरी, नवल किशोर वर्णवाल, अशोक गोयल, हर्ष बाकरेवाल, सौरव संघी, के अलावा काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।   सक्रिय रूप से लगे हैं।  टेªड फेयर की संयोजक कार्यसमिति सदस्य हैं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago