सोशल संवाद / रांची : झारखंड में एसआईआर की तिथिफिर बढ़ा दी गई है। अब 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए दावा-आपत्ति के निवारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की है। राज्य में एसआईआर प्रक्रिया के लिए पांच अगस्त को नोटिस जारी किया गया था।
यह भी पढे : KSMS ने अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का जश्न मनाया
22 नवंबर तक दावा-आपत्ति का निवारण किया जाना था और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होनी थी। समय सीमा बढ़ाए जाने से पुनरीक्षण कार्य में जुड़े अधिकारियों को दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। अब 30 नवंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्मका वितरण और संग्रहव प्राप्त फॉर्म के निपटारे के लिए आयोग ने 10 दिसंबर तक तय की है।











