मेधावी छात्रों के लिए सीताराम जिंदल फाउंडेशन स्कॉलरशिप

By Riya Kumari

Published :

Follow
मेधावी छात्रों के लिए सीताराम जिंदल फाउंडेशन स्कॉलरशिप

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सीताराम जिंदल फाउंडेशन स्कॉलरशिप-2026 के तहत 11वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण पढ़ाई में आनेवाली बाधाओं को दूर करना और छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है.

यह भी पढे : डिजाइन में बनाना है करियर, यहां करें अप्लाइ

आवेदन के लिए योग्यता

मान्यताप्राप्त संस्थान से 11वीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आवेदन के पात्र हैं. इसमें सामान्य विषयों के साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र भी शामिल हैं. छात्र की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय वेतनभोगी अभिभावकों के लिए 4 लाख और अन्य आय वर्ग के अभिभावकों के लिए 2.50 लाख तक होनी चाहिए. स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

ऐसे करें आवेदन

इस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया पूरे वर्ष खुली रहती है. इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए फाउंडेशन की आधिकारिक इ-मेल आइडी scholarship@ sitaramjindalfoun-dation.org पर संपर्क कर सकते हैं.

स्कॉलरशिप के लाभ चयनित

छात्रों को ट्यूशन फीस और अध्ययन सामग्री के खर्च में आर्थिक सहायता मिलेगी. हॉस्टल में रहनेवाले छात्रों को आवास संबंधी खर्चों में भी सहयोग दिया जायेगा. अच्छे शैक्षणिक प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि का लाभ भी मिल सकता है. यह स्कॉलरशिप पूरे कोर्स के दौरान नवीनीकरण के आधार पर मिल सकती है और राशि का भुगतान साल में दो बार किया जाता है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version