---Advertisement---

भिवाड़ी हादसे में जादूगोड़ा–ईचागढ़ के 6 प्रवासी मजदूरों की मौत, मुआवजे व पार्थिव शरीर लाने की मांग

By Riya Kumari

Published :

Follow
भिवाड़ी हादसे में जादूगोड़ा–ईचागढ़ के 6 प्रवासी मजदूरों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की एक निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान मिट्टी धंस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में झारखंड के जादूगोड़ा एवं ईचागढ़ क्षेत्र के कुल छह प्रवासी श्रमिकों की असामयिक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढे : सरहुल शोभा यात्रा को लेकर उरांव सरना समिति सुश्री राजलक्ष्मी चक्रधरपुर के एसडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन दिया

इस संबंध में माननीय विधायक ईचागढ़ सबिता महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार ने श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि मृतक श्रमिकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

साथ ही जिस कंपनी में ये मजदूर कार्यरत थे, उससे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से भी अनुरोध किया कि निर्धारित सभी सरकारी सहायता एवं मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। नेताओं ने कहा कि इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है और सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल प्रदान की जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version