---Advertisement---

टाटा स्टील क्षेत्र में मुफ्त में लगेंगे स्मार्ट मीटर, 51 हजार उपभोक्ताओं को राहत

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा स्टील क्षेत्र में मुफ्त में लगेंगे स्मार्ट मीटर, 51 हजार उपभोक्ताओं को राहत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टाटा स्टील कमांड क्षेत्र के करीब 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे और मौजूदा उपभोक्ताओं को इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यह भी पढे : छग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 2.9 करोड़ कैश, 11 करोड़ का सोना-हथियार बरामद

आयोग के निर्देश के अनुसार, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआईएसएल) सभी पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाएगी। इससे बिजली वितरण प्रणाली डिजिटल और पारदर्शी बनेगी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए रीयल-टाइम में अपनी बिजली खपत देख सकेंगे। घर के किस उपकरण में कितनी बिजली खर्च हो रही है, इसकी जानकारी भी मिलेगी, जिससे अनावश्यक खपत पर नियंत्रण संभव होगा। सबसे बड़ा

फायदा रिचार्ज सिस्टम में मिलेगा। स्मार्ट मीटर से रिचार्ज करने पर उपभोक्ताओं को 3 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। मीटर में बैलेंस कम होने पर मोबाइल पर अलर्ट आएगा और रिचार्ज नहीं करने पर बिजली स्वतः कट जाएगी, जबकि भुगतान करते ही तुरंत सप्लाई बहाल हो जाएगी। मौजूदा उपभोक्ताओं को मीटर मुफ्त मिलेगा, लेकिन नए कनेक्शन लेने वालों को इसकी कीमत खुद देनी होगी। मीटर से छेड़छाड़ या अधिक लोड से खराब होने पर हर्जाना भी उपभोक्ता से वसूला जाएगा।

ये होगा बदलाव

  • मीटर रीडिंग के लिए कर्मचारियों पर निर्भरता खत्म,
  • बिजली चोरी पर लगेगी रोक, बिलिंग में पारदर्शिता आएगी।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version