ऑफबीट

सेहत के लिए वरदान है भिगोए हुए अखरोट, जानें इसे रोज खाने के फायदे

सोशल संवाद / डेस्क : सुबह के समय हमेशा कुछ हेल्दी खाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे स्वास्थय को काफी फायदा भी मिलेगा और दिनभर काम करने की एनर्जी भी मिलेगी। ऐसा ही एक फूड आइटम है, अखरोट। दिमाग जैसा दिखने वाला यह ड्राई फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए रोज सुबह इसे खाना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इसे आप चाहें, तो बादाम की तरह रात भर पानी में भिगोकर, सुबह खा सकते हैं या दूध के साथ भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं, सुबह के समय अखरोट किन पोषक तत्वों से भरपूर होता है,

जो इसे खाने से आपको मिल सकते हैं। अखरोट खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सुबह पानी में भिगोए हुए अखरोट खाने से कई पोषक तत्व मिलते हैं जो कई बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। इसलिए अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। जानें रोज सुबह अखरोट खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।अखरोट उन फूड आइटम्स में शामिल है, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अधिक मात्रा में होता है। यह एक प्रकार का हेल्दी फैट होता है, जो दिल को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने में काफी मददगार होता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनट सिस्टम को मजबूत करने में और दिल को हेल्दी रखने में काफी मदद करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज से बचाव करने में सहायक होते हैं, जिस कारण से सेल्स डैमेज नहीं होते और इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

विटामिन-ई से भरपूर

अखरोट में विटामिन-ई पाया जाता है, जिस कारण से यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-ई फाइन लाइंस, झुर्रियां, स्किन लूज होना जैसी कई एजिंग की समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

एनर्जी का बेहतरीन स्रोत

अखरोट काफी कैलोरी डेंस फूड आइटम माना जाता है, जिस कारण से इसे थोड़ी मात्रा में खाने से भी काफी एनर्जी मिलती है। इसलिए इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी ऊर्जा मिल जाती है।

फाइबर से भरपूर

अखरोट में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। फाइबर की वजह से काफी समय तक पेट भरा रहता है और बार बार भूख नहीं लगती। इस कारण से वजन कंट्रोल रहता है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

16 hours ago