Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सुधीर कुमार पप्पू ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू जी के निर्देशानुसार सुबह 11:00 से ही सोनारी के दोनों घाट दोमोहनी घाट और डाबो पुल के समीप बालू घाट पर सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य सोनारी थाना के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर सोनारी और सोनारी के आसपास एवं जमशेदपुर में दुर्गा पूजा और माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांति पूर्ण,सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन के उच्च पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी तो साधुवाद की संज्ञा देते हुए आभार व्यक्त किया । मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में किसी को कोई चोटि या जख्म लग जाने पर सोनारी थाना शांति समिति के सचिव ने भारत सेवाश्रम के माध्यम से फास्टेड उपचार और एंबुलेंस का प्रबंध भी करवा रखा था।

यह भी पढ़े : पोटका के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से घाघीडीह-किताडीह होते हुये स्टेशन चौक तक रिंग रोड़ की झारखंड सरकार द्वारा मिली स्वीकृति

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुख्य रूप से जमशेदपुर डीएसपी (मुख्यालय-2) के कुशल नेतृत्व और विवेकपूर्ण व्यक्तित्व के धनी निरंजन तिवारी सोनारी थाना प्रभारी निष्ठावान और कर्तव्य परायण कुमार सरयू आनंद, सोनारी शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सभी आदरणीय कर्मठ अनुशासन से परिपूर्ण सदस्यों के सम्मिलित कार्य का परिणाम रहा। दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले सोनारी अंकुर अपार्टमेंट और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तरुण संघ के सदस्यों ने अपनी कुछ समस्याएं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू को साझा किया था जिसका निदान करने के लिए तुरंत ही सुधीर कुमार पप्पू ने एसडीओ मैडम शताब्दी मजूमदार जि से बात किया और असुविधा का समाधान दूसरे ही दिन हो गया था।

जिस चलते आज विसर्जन जुलूस के दौरान अंकुर अपार्टमेंट दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष – शांतनु सरकार,सचिव – बी प्रसाद के साथ समिति के सभि लोग और तरुण संघ दुर्गा पूजा समिति के लोग सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के साथ डाबो पुल बालू घाट पर मिलकर आभार व्यक्त किया। विसर्जन जुलूस इतने निश्चित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के कारण डीएसपी (मुख्यालय-2) निरंजन तिवारी और सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और तमाम सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator