Advertisement 2

टाटानगर में दपू रेलवे का पहला स्लीपिंग पॉड खुलेगा

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटानगर में दपू रेलवे का पहला स्लीपिंग पॉड खुलेगा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को अब आराम करने के लिए महंगे होटल या वेटिंग रूम की भीड़ पर निर्भर नहीं रहना होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे अपने जोन का पहला स्लीपिंग पॉड टाटानगर स्टेशन पर खोलने जा रहा है.

यह भी पढे : मजदूर दिवस पर जेवियर स्कूल में कार्यक्रम, श्रमिक सम्मान और बच्चों में जागरूकता संदेश

मुंबई सेंट्रल और प्रयागराज की तर्ज पर यहां यात्रियों को हाइटेक कैप्सूलनुमा केबिन की सुविधा मिलेगी. चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि स्लीपिंग पॉड बनाने के लिए स्टेशन के पहले तल्ले पर जगह चिह्नित कर ली गयी है. इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित करने के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया है.

प्रोजेक्ट सफल होने पर दूसरे स्टेशन पर इसे लगाया जायेगा. शुरुआती योजना के तहत कुल 20 यूनिट लगायी जायेगी, इसमें पुरुष के लिए 12 और महिला यात्री लिए 8 यूनिट होगी. महिलाओं के लिए विशेष पिंक पॉड की सुविधा है. यहां यात्रियों को सिंगल, डबल और फैमिली पॉड्स के विकल्प मिलेंगे. इसमें इसमें आरामदायक बिस्तर और एलइडी लाइट्स, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट समेत कई सुविधा मिलेगी. बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version