Dr Abhishek Child Care

झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून-2025 की विदाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
Southwest Monsoon-2025 departs from Jharkhand
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून-2025 की विदाई 13 अक्‍टूबर को हो गई। भारत मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस वर्ष राज्य में मॉनसून का आगमन 17 जून, 2025 को हुआ था। राज्य में मॉनसून की विदाई के बाद झारखंड शुष्क मौसम की ओर प्रवृत्त होता है। इससे क्षेत्र में मुख्य वर्षा के मौसम का समापन होता है।

यह भी पढे : उत्तर रेलवे ने दिवाली-छठ पूजा पर 30 लाख बर्थ बढ़ाईं, बिहार, झारखंड-यूपी के यात्रियों के लिए फायदा

मॉनसून का प्रस्थान मौसम के प्रारूप में बदलाव का संकेत देती है। राज्य सूखे और ठंडे मौसम की ओर अग्रसर होता है। आधिकारिक रूप से मॉनसून जून से सितंबर तक माना जाता है। इस दौरान झारखंड में कुल वर्षा 1198.8 मिमी हुई, जबकि सामान्य वर्षा 1022.9 मिमी है। इस तरह 17% अधिक बारिश हुआ, जो सामान्य वर्षा की श्रेणी में आता है।

मॉनसून की झारखंड में वास्तविक अवधि 17 जून से 13 अक्टूबर, 2025 के बीच 118 दिनों की रही। इस दौरान वास्तविक वर्षा 1243.9 एमए हुई, जो सामान्य वर्षा 1009.0 एमएम से +23% अधिक है। यह अधिक वर्षा की श्रेणी में आता है।

मॉनसून के दौरान राज्य के 24 में से 8 जिलों में अधिक, , 15 जिलों में सामान्य वर्षा और 1 जिले में कम वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम में 1666.1 एमएम, जबकि सबसे कम वर्षा गोड्‌डा जिले में 750.5 एमएम दर्ज की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version