---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र में 50% से कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची सुधार पर जोर

By Riya Kumari

Published :

Follow
खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र में 50% से कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची सुधार पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पूर्ण बनाने की दिशा में खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र में विशेष पहल की गई। इसी क्रम में 01 जून को 57-खरसावाँ (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में विशेष मैपिंग शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढे : मिर्जाडीह में तालाब बचाने को लेकर आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे मानवाधिकार संघ के कार्यकर्ता

इस शिविर का उद्देश्य उन मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत मतदाता मैपिंग सुनिश्चित करना था, जहां अब तक 50 प्रतिशत से कम मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो पाई थी। कार्यक्रम के दौरान छूटे हुए और अब तक मैपिंग से वंचित मतदाताओं के नामों का सत्यापन कर उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई।

शिविर में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त, 57-खरसावाँ (अ०ज०जा०) विधानसभा क्षेत्र जयबर्धन कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं की पहचान कर उनकी मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि भविष्य में किसी भी चुनावी प्रक्रिया में उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस विशेष शिविर के माध्यम से प्रशासन ने मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे आगामी चुनावों में बेहतर निर्वाचन व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---