---Advertisement---

Xavier School के छात्रों का शानदार रिजल्ट, सांचिता 95% के साथ टॉपर

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : Xavier Boarding School के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए School का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता से पूरे School में खुशी और गर्व का माहौल है।

ये भी पढे : रेल सुविधा सुधार की मांग, नहीं सुधरा तो कांग्रेस का बड़ा आंदोलन तय

इस वर्ष सांचिता पात्रा ने 95% अंक प्राप्त कर School में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, परमेश्वर हांसदा और भास्कर गोप ने 93% अंक लाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुष्कर कुमार ने 89%, निरुपमा महाकुर ने 88%, आयुष टुडू ने 87%, रामचंद्र सोरेन ने 86%, देवव्रत दास ने 85%, संजना महतो और पलक सिंह ने 80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवारों को गर्व महसूस कराया है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन का भी मान बढ़ाया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि School हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है, जिससे वे न केवल पढ़ाई में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकें।

इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य छात्र भी आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। Xavier Boarding School भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों को उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version