सोशल संवाद /डेस्क : संसद के मानसून सत्र के 13वे दिन बुधवार को ओलिंपिक से विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाइ करने का मामले खेल मंत्री ने सरकार का पक्ष रखा। लोकसभा में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- विनेश को रेसलिंग के 50 किलोग्राम केटेगिरी में खेलना था। उनका वजन 50 किलोग्राम से 200 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसलिए उन्हें अयोग्य करार दिया गया।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ से कड़ा विरोध दर्ज किया है। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOF) की अध्यक्ष पीटी ऊषा अभी पेरिस में हैं। प्रधानमंत्री ने उनसे बात करके उचित एक्शन लेने के लिए कहा है। विनेश मंगलवार 6 अगस्त को 3 मुकाबले जीतकर 50 किलोग्राम केटेगिरी की रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।
इससे पहले लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड त्रासदी का मुद्दा उठाया। राहुल बोले- मैं अपनी बहन प्रियंका के साथ वायनाड गया था। मैंने अपनी आंखों से वहां का दर्द और बर्बादी देखी है। दो किलोमीटर के इलाके में पूरी बर्बादी हुई। 400 से ज्यादा लोग मरे।
NDRF, SDRF और सेना ने राहत कार्य किए। अलग-अलग विचारधारा और कम्युनिटी के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। यह बहुत बड़ी ट्रेजिडी है। मैं सरकार से मांग करूंगा कि वायनाड के लोगों के पुनर्वास के लिए पैकेज दे और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें।
सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में आज कर्मचारियों के बोनस…
सोशल संवाद / डेस्क ( लेखक - आनंद कुमार झा ) : हम सभी एक…
सोशल संवाद /डेस्क : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24…
सोशल संवाद / जमशेदपुर: केरला समाजम स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का…
सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर…
सोशल संवाद / डेस्क : देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन…