समाचार

श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा 17 जनवरी को नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना का आयोजन किया जाएगा

सोशल संवाद/डेस्क :  श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति, ईस्ट प्लांट बस्ती,बर्मामाइंस द्वारा 17 जनवरी को नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवम् प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों दी।

उन्होंने बताया कि 17 जनवरी बुधवार को सुबह 8 बजे गाजे बाजे के साथ मंदिर से दोमुहानी के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। दोमुहानी से जल लेकर आने के पश्चात माता की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ होगा जो देर शाम तक चलेगा। ग्वाले ने बताया कि मां काली की प्रतिमा स्थापना एवम् प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पंडित प्रशांतो गोस्वामी अपने सहयोगियों के साथ संपन्न कराएंगे। वहीं भंडारे का आयोजन 18 जनवरी गुरुवार को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यहां 1936 में हमारे पूर्वजों द्वारा मां काली की पूजा की शुरुआत की गई थी। हम लोगों द्वारा 1990 से नियमित रूप मां काली की पूजा विधि विधानसे की जा रही है। पिछले 10 वर्ष पहले से लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था। जो आज साकार हुआ है।  ग्वाले ने लोगों से अपील की मां काली की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, अरुण प्रसाद,हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, जोगिंदर सिंह जोगी, हरबंश सिंह,संतोष सिंह, छोटू पाल,कमलेश राय,अजीत कुमार राउत, सुजीत कुमार राउत,  विनोद शाही,राजू चौधरी, राजीव कुमार झा थे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

12 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago