---Advertisement---

श्री श्री सार्वजनिक राधा कृष्ण 24 प्रहर 72 घंटा अखंड हरि नाम संकीर्तन जमशेदपुर शहर के मोहरदा ग्रांम बारीडीह में चल रहे हैं

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : श्री श्री सार्वजनिक राधा कृष्ण 24 प्रहर 72 घंटा अखंड हरि नाम संकीर्तन जमशेदपुर शहर के मोहरदा ग्रांम बारीडीह में चल रहे हैं हरि कीर्तन में पहले दिन लगभग 20,000 श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी‌। श्रद्धालुओं के लिए तीनों दिन सुबह से लेकर रात तक महा भोग का आयोजन चल रहा है।

लगभग 100 वर्ष पूर्व से हर वर्ष भव्य आयोजन होते आ रहा है जिसमें सभी शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालु गणमान्य लोग उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। ग्राम प्रधान त्रिलोक नाथ जी के अनुसार प्रत्येक वर्ष 3 दिन में 50000 श्रद्धालु पूजा अर्चना में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस कार्यक्रम में 8 समुदाय भाग ले रहे है,जो की बांकुड़ा,मेदनीपुर,चांडिल,चोकान बारी से आए है।। यह हरि कीर्तन पूरे मोहरदा, विजया गार्डेंस,आस्था ट्वीन सिटी, वास्तु बिहार, में महापर्व के रूप में मनाया जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---