फ़िल्म ‘जवान’ के लिए SRK के फैंस ने बुक किया पूरा थिएटर, सूटकेस में भरकर ले गए टिकटें

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नागपुर में शाहरुख खान के कुछ फैंस ने तो ‘जवान’ देखने के लिए पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया। ‘द क्लब SRK नागपुर’ ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें कुछ लड़कियों को साथ में थिएटर जाकर पूरा का पूरा ऑडिटोरियम बुक करते देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए फैन क्लब ने लिखा, “जवान की टिकटें बुक कर ली हैं। हमें बहुत फक्र है कि हमने जवान के वुमेन सेंट्रिक अंदाज में पूरा का पूरा ऑडिटोरियम ही बुक कर लिया है। हमारी लड़कियां अपने चीफ के ऑर्डर्स फॉलो कर रही हैं।” फैन क्लब ने इस वीडियो में शाहरुख खान, पूजा ददलानी और रेड चिजीज एंटरटेनमेंट को टैग किया है।

Sunrise Enclave

वीडियो में कुछ लड़कियों को हाथ में एक सूटकेस लेकर सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है। क्लिप में आगे गार्ड और बुकिंग काउंटर पर एक लड़की को हाथ जोड़कर नमस्ते करते और फिर यह पूछते दिखाया गया है कि आपको कौन सा शो बुक करना है। टिकट बुक करने आई लड़की बताती है कि उसे ‘जवान’ के लिए पूरा ऑडिटोरियम बुक करना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट