Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

SSC CGL टियर-1 रिजल्ट 2025 जारी, 14,582 पदों की भर्ती में 49 उम्मीदवारों का परिणाम रोका गया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
SSC CGL Why many candidate result withheld
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2025 टियर-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार सभी उम्मीदवारों के परिणाम एक साथ घोषित नहीं किए गए हैं। कुल 49 अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है, जबकि 5 उम्मीदवारों के परिणाम डिबारमेंट या उम्मीदवारी रद्द होने के कारण प्रोसेस में शामिल नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: CAT 2025 रिजल्ट जल्द होगा जारी, IIM कोझिकोड की वेबसाइट पर ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

SSC CGL टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर और 14 अक्टूबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कुल 14,582 पदों पर नियुक्ति की जानी है। यह परीक्षा हर साल बड़ी संख्या में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अहम अवसर होती है।

जिन उम्मीदवारों का नाम टियर-1 रिजल्ट लिस्ट में शामिल है, वे अब SSC CGL टियर-2 परीक्षा में शामिल होने के पात्र हो गए हैं। आयोग ने यह भी बताया है कि आने वाले दिनों में टियर-1 परीक्षा का डिटेल्ड स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने अंकों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं जिन 49 अभ्यर्थियों के नतीजे रोके गए हैं, उनके मामलों में कानूनी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आयोग ने कहा है कि जब तक संबंधित अदालत या सक्षम प्राधिकारी से स्पष्ट निर्देश नहीं मिल जाते, तब तक ऐसे मामलों पर अंतिम फैसला नहीं लिया जाता। SSC ने यह भी साफ किया है कि यह रोक स्थायी नहीं है और भविष्य में कानूनी निर्णय के आधार पर इन उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया जा सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator